भारत ने कंगारूओं को फाइनल में धोया। छोटे उस्तादों की बड़ी-बड़ी जंग में एक तरफा जीत!
भारत की युवा क्रिकेट टीम ने अंडर 19 विश्व कप के फाइनल मैच में कंगारूओं को रौंदकर चौथी बार अंडर 19 विश्वकप का खिताब अपने नाम कर लिया है।
चार बार विश्वकप जीत कर भारत अब अंडर 19 की सबसे कामयाब टीम बन गया है।
आज हुए फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने जीत के लिये 217 रनों का लक्ष्य रखा था, मनजोत कालरा के शतक की बदौलत टीम इंडिया ने ये लक्ष्य 38.5 ओवरों में 2 विकेट खोकर ही हासिल कर लिया।
राहुल द्रविड़ की देख रेख में भारत ने इस टूर्नामेंट में सभी मैच एक तरफा ही जीतें हैं।
भारत ने आज दूसरी बार फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया है और ये सातवीं बार है जब भारत ने विश्व कप की बड़ी ट्रॉफी अपने नाम की है।
इससे पहले भारत की सीनियर टीम 1983 और 2011 में 50 ओवर का वर्ल्ड कप जीत चुकी है। साथ ही 2007 में हुआ पहला टी20 विश्व कप भी टीम इंडिया अपने नाम कर चुकी है।
भारत ने आज के फाइनल में 217 रनों के लक्ष्य का बखूबी पीछा किया। पहले विकेट के लिए कप्तान पृथ्वी शॉ ने मनजोत कालरा ने साथ 71 रन की साझेदारी की। कप्तान ने 41 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 29 रन बनाए। दूसरे विकेट के लिए मनजोत कालरा ने शुभमन गिल के साथ 60 रन जोड़े। इस विश्वकप के सफल बल्लेबाज शुभमन आज सिर्फ 31 रन ही बना सके।
आज मनजोत कालरा ने टीम का जिम्मा संभाला और शुरू से अंत तक खेल कर भारत की जीत सुनिश्चित की। मनजोत ने नाबाद शतकीय पारी (101) में 3 छक्के और 8 चौके जड़े।
मैच में मनजोत कालरा को मैन ऑफ द मैच और शुभमन गिल को मैन ऑफ द टूर्नामेंट का
अवार्ड।
विश्वकप जीतने के बाद बीसीसीआई ने टीम के प्रत्येक खिलाड़ी और टीम स्टाफ को
20-20 लाख रुपये इनाम देने का एलान किया है जबकि टीम के कोच राहुल द्रविड़ को
50 लाख का इनाम दिया गया है।
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। मध्यक्रम के बल्लेबाज नाथन मार्लो के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों का सामना ज्यादा देर तक नही कर पाया। जोनाथन ने 76 रनों की पारी खेली। जिसकी बदौलत टीम 200 का आंकड़ा पर कर सकी। जोनाथन के अलावा परम उप्पल ने 34, जैक एडवर्ड्स ने 28, नाथन ने 23, मैक्स ने 14 और कप्तान जैसन ने 13 रनों का योगदान दिया।
भारत की तरफ से सभी गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। ईशान पोरेल ने 7 ओवरों में 30 रन देकर 2 विकेट लिए, शिवा सिंह ने 36 रन पर 2 विकेट, अनुकूल रॉय ने 32 पर 2 विकेट, कमलेश नगरकोटी ने 41 रन देकर 2 विकेट झटके।
अंडर 19 वर्ल्ड कप से संबंधित सभी आंकड़े कुछ ही देर बाद अगले ब्लॉग में प्रकाशित व शेयर किए जाएंगे।

No comments:
Post a Comment