Pages

Monday, November 13, 2017

आगामी टेस्ट सीरीज में लगेगी रिकार्डस् की झडी


भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 16 नंवबर से कोलकाता में शूरू होगा। इस सीरीज के दौरान कर्इ रिकार्ड बनते और टूटते दिखने की संभावना दिख रही है।
गौरतलब है कि तीन महीने पहले भारतीय टीम, श्रीलंकाई टीम का उसी की धरती पर क्रिकेट के तीनों प्रारूपों की सीरीज में सूपड़ा साफ कर के लौटी थी। अब तीन महीनों के बाद लंका की टीम भारत में तीन-तीन मैचों की टेस्ट, वनडे और टी20 सीरीज खेलने आ रही है। बता दें कि इन तीन महीनों में भारत ने आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को रौंदा है जबकि लंका ने पाकिस्तान को हराया है। अब अपने घर पर खेले जाने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में भी भारतीय टीम श्रीलंका पर अपना दबदबा बरकरार रखकर क्लीन स्वीप करती है, तो वह स्वदेश में खेले गए टेस्ट मैचों में जीत का शतक पूरा कर लेगी, इसके अलावा विराट कोहली भारत के सबसे सफल कप्तानों की सूची में दूसरे स्थान पर भी काबिज हो जाएंगे जबकि लंका की टीम भी भारत की धरती पर अपना पहला टेस्ट जीतने की भरपूर कोशिश करेगी। बता दें भारतीय टीम ने अब तक श्रीलंका से अपनी सरजमीं पर एक भी टेस्ट मैच नहीं गंवाया है। दिलचस्प लगेगा सुनने में कि अगर भारत अपनी घरती पर जीत का शतक पूरा करता है तो ऐसे में श्रीलंका के नाम इस सीरीज में एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो सकता है, जिस पर उसे कतई नाज नहीं होगा। सीरीज के किसी एक मैच में भी उसे हार मिलती है तो उसका टेस्ट मैचों में हार का शतक पूरा हो जाएगा।
भारत अगर तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में श्रीलंका का सूपड़ा साफ करने में सफल रहता है, तो उसकी घरेलू सरजमीं पर जीत की संख्या 100 पर पहुंच जाएगी और यह उपलब्धि हासिल करने वाला वह ऑस्ट्रेलिया (234) और इंग्लैंड (212) के बाद तीसरा देश होगा। भारत ने अब तक अपनी सरजमीं पर 261 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें से 97 में उसे जीत और 52 में हार मिली है जबकि 111 मैच ड्रा और एक टाई रहा है। अभी स्वदेश में सर्वाधिक जीत के रिकॉर्ड में भारत चौथे स्थान पर है। दक्षिण अफ्रीका ने अपनी सरजमीं पर 98 जीत दर्ज की हैं, लेकिन उसे दिसंबर के आखिरी सप्ताह तक अपनी धरती पर कोई टेस्ट मैच नहीं खेलना है। इस लिहाज से भारत उससे पहले 100 का आंकडा पार कर सकता है।
भारत ने 1932 से अबतक 515 मैच खेले हैं जिनमें 158 में हार, 142 में जीत, 214 ड्रा और 1 मैच टाइ रहा है।
उधर श्रीलंका ने अब तक 264 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें से 99 टेस्ट उसने गंवाए हैं। एक और हार से वह 100 या इससे अधिक टेस्ट मैच गंवाने वाली दुनिया की आठवीं टीम बन जाएगी। टेस्ट खेलने वाले देशों में अभी श्रीलंका के अलावा जिंबाब्वे और बांग्लादेश भी इस सूची में शामिल नहीं हैं। इन तीनों टीमों को टेस्ट दर्जा काफी बाद में मिला था।

श्रीलंका के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच 16 नवंबर से कोलकाता में शुरू होगा जबकि अगले दो मैच नागपुर और नई दिल्ली में खेले जाएंगे। इस दौरान लंका की टीम भारत में अपना पहला टेस्ट जीतने की कोशिश करेगी। श्रीलंका अब तक भारत में एक भी टेस्ट मैच नहीं जीता है। उसने भारतीय सरजमीं पर 17 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें से भारत ने दस में जीत दर्ज की जबकि बाकी सात ड्रा रहे। भारत ने इससे पहले सन 1993-94 में श्रीलंका के खिलाफ स्वदेश में क्लीन स्वीप किया है।

कोहली भी कप्तान के रूप इस टेस्ट सीरीज में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। अगर उनकी अगुवाई में टीम इंडिया श्रीलंका का क्लीन स्वीप करती है, तो वह भारत के सबसे सफल कप्तानों की सूची में महेंद्र सिंह धोनी के बाद दूसरे स्थान पर काबिज हो जाएंगे। कोहली की कप्तानी में भारत ने अब तक 29 टेस्ट मैचों में से 19 में जीत दर्ज की है। इस समय वह धोनी (60 टेस्ट में 27 जीत) और सौरव गांगुली (47 टेस्ट में 21 जीत) के बाद तीसरे नंबर पर हैं। यही नहीं कोहली के पास भारतीय सरजमीं पर भी सर्वाधिक टेस्ट जीतने वाले कप्तानों की सूची में भी दूसरे स्थान पर पहुंचने का मौका रहेगा। अभी धोनी (30 मैचों में 21 जीत) और मोहम्मद अजहरुद्दीन (20 मैचों में 13 जीत) उनसे आगे हैं। कोहली के नेतृत्व में भारत ने स्वदेश में 16 टेस्ट मैचों में से 12 में जीत दर्ज की है। इसके अलावा कोहली 20 या उससे ज्यादा टेस्ट मैचों में जीत दर्ज करने वाले दुनिया के 19वें कप्तान भी बन जाएंगे। उन्हें हालांकि दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ (109 टेस्ट में 53 जीत) के रिकॉर्ड तक पहुंचने के लिए अभी लंबा रास्ता तय करना होगा।

विराट के अलावा लंबे समय बाद भारतीय टीम में वापसी करने वाले स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन अब श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। अश्विन ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच श्रीलंका के खिलाफ ही अगस्त में खेला था। 16 नवंबर से खेले जाने वाली 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में अश्विन एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर अपनी वापसी को यादगार बना सकते हैं। दरअसल, अश्विन के पास एक बार फिर कंगारू गेंदबाज डेनिस लिली को पछाड़ने का मौका है। आपको बता दें कि टीम इंडिया के इस फिरकी गेंदबाज ने अब तक 52 मैचों में 25.26 के औसत से 292 विकेट झटके हैं और वह 300 विकेट पूरे करने से महज 8 विकेट दूर हैं। अश्विन श्रीलंका के खिलाफ इस टेस्ट सीरीज में अगर ऐसा करने में कामयाब रहते हैं, तो वह सबसे तेज 300 टेस्ट विकेट लेने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। डेनिस लिली की बात करें तो उन्होंने 56 टेस्ट मैचों में 300 विकेट पूरे किए थे, जबकि अश्विन ने अभी सिर्फ 52 टेस्ट ही खेले हैं।
आपको बता दें कि इस साल की शुरुआत में ही अश्विन ने टेस्ट में सबसे तेज 250 विकेट डेनिस लिली को ही पीछे छोड़ा था। हैदराबाद में बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच के दौरान अश्विन ने ये कारनामा किया था। अश्विन ने यह उपलब्धि अपने 45वें टेस्ट मैच में हासिल की थी जबकि डेनिस लिली को 250 टेस्ट विकेट तक पहुंचने के लिए 48 टेस्ट मैच खेलने पड़े थे।
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट टीम
विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उप कप्तान), लोकेश राहुल, मुरली विजय, शिखर धवन, चेतेश्वर पुजारा, रोहित शर्मा, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार और इशांत शर्मा.

टेस्ट सीरीज का शेड्यूल
पहला टेस्ट - 16-20 नवंबर, कोलकाता
दूसरा टेस्ट - 24-28 नवंबर, नागपुर
तीसरा टेस्ट - 2-6 दिसंबर, दिल्ली

तीन साल पहले आज ही के दिन बने थे 264 रन


वनडे क्रिकेट में किसी एक बल्लेबाज द्रारा बनाया गया सर्वाधिक स्कोर 264 रन आज ही के दिन तीन साल पहले बना था। बता दें कि भारत और और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज 16 नवंबर से शुरू हो रही है। सिरीज का पहला मैच कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा जहां 3 साल पहले आज ही के दिन टीम इंडिया के 'हिटमैन' रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट के इतिहास की सबसे बड़ी पारी खेली थी।
श्रीलंका के ही खिलाफ खेले जा रहे 5 वनडे मैचों की सीरीज के चौथे मैच में भारत ने टौस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत ने 404 रन वनाये। पारी की अंतिम गेंद पर आउट होने से पहले रोहित ने 173 गेंदो का सामना करते हुये 33 चौके और 9 छक्कों की मदद से 264 रन बनाये। आज तक कोई बल्लेबाज उनके इस रिकार्ड को नहीं तोड़ पाया है। यह रोहित शर्मा का वनडे क्रिकेट में दूसरा दोहरा शतक था और ऐसा करने वाले वह दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं। भारतीय टीम के विशाल स्कोर के जवाब में श्रीलंका टीम 251 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी और मैच 153 रन से हार गई थी। बता दें कि एक साल पहले 2013 में रोहित शर्मा ने 2 नवंबर को बेंगलुरू में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार 209 रनों की पारी खेली थी। यह उनका पहला दोहरा शतक था। चिन्नास्वामी स्टेयडियम में हुए इस मैच में रोहित ने चौकों से ज्यादा छक्के लगाए थे। उनकी पारी में 12 चौके और 16 छक्के शामिल थे। इसके साल भर बाद ही रोहित ने यहां कोलकाता में अपना ही रिकार्ड तोडते हुये वनडे का सर्वाधिक व्यकितगत स्कोर अपने नाम किया।
 

नेपाल से हारा भारत, राहुल द्रविड ने दी नेपालियों को बधार्इ


मलेशिया में चल रहे अंडर-19 एशिया कप में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। जिसमें नेपाल ने अपने कप्तान दीपेंद्र सिंह के ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत भारत को 19 रन से हराया दिया है। इस दौरान भारत के पूर्व कप्तान व भारतीय u19 टीम के कोच राहुल द्राविड ने नेपाल की टीम को बधार्इ दी है। वे हमेशा अपनी शालीनता के लिए जाने जाते रहे हैं। अब संन्यास लेने के बाद भी वो उसी शालीनता और सादगी का परिचय दे रहे हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण तब देखने को मिला, जब भारतीय अंडर-19 टीम को पहली बार हराने वाली नेपाल टीम को उन्होंने खुद जाकर बधाई दी। राहुल द्रविड़ इस समय भारतीय अंडर-19 टीम के कोच हैं और रविवार को मलेशिया में हुए एशिया कप के एक मुकाबले में नेपाल की टीम ने भारत को हरा  दिया। इसके बाद राहुल द्रविड़ नेपाल टीम के पास गए और उन्हें मुबारकबाद ही। नेपाल ने किसी भी स्तर पर पहली बार भारतीय टीम को हराया है, जिससे इस जीत का महत्व और भी बढ़ जाता है।
बता दें कि अंडर 19 एशिया कप के एक मुकाबले में नेपाल ने भारत को 19 रनों से हरा दिया है। नेपाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान दीपेंद्र के 88 रन की बदौलत निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट पर 185 रन बनाए जबकि जितेंद्र सिंह ठाकुरी ने 33 रनों का योगदान दिया दीपेंद्र ने इसके बाद गेंदबाजी में भी कमाल करते हुए 39 रन देकर चार विकेट चटकाए जिससे भारतीय टीम 48.1 ओवर में 166 रन पर ढेर हो गईभारत की ओर से सबसे सफल गेंदबाज आदित्य ठाकरे और अभिषेक शर्मा रहे इन दोनों गेंदबाजों को दो-दो विकेट मिला जबकि विवेकानंद तिवारी, मनदीप सिंह, शिवा सिंह और आर्थव ताइडे को एक-एक विकेट मिला

Friday, November 10, 2017

कल से होगा दो दिनी अभ्यास मैच, यह होगी बोर्ड एकादश की टीम


भारत दौरे पर तीन टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलने आयी श्रीलंका की टीम कल से दो दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी। 11-12 नवम्बर को कोलकाता के जाधवपुर यूनिवर्सिटी कैंपस ग्राउंड में होने वाले इस दो दिवसीय अभ्यास मैच के लिए बोर्ड अध्यक्ष एकादश की घोषणा कर दी गई है। बतादें कि मौजूदा रणजी सीजन में अच्छा खेल दिखाने वाले सभी खिलाडियों को बोर्ड अध्यक्ष एकादश की टीम में रखा गया है। नमन ओझा की गैरमौजूदगी में संजू सैमसन को टीम की कप्तानी सौंपी गई है जबकि पूर्व भारतीय स्पिनर नरेंद्र हिरवानी को टीम का कोच बनाया गया है। केरल के संजू सैमसन के अलावा इस टीम में पंजाब के अभिषेक गुप्ता, अनमोलप्रीत सिंह और जीवनजोत सिंह, मध्य प्रदेश के आवेश खान, केरल के जलज सक्सेना, संदीप वारियर और रोहन प्रेम, हैदराबाद के तन्मय अग्रवाल, रवि किरण, बी संदीप और आकाश भंडारी को शामिल किया गया है। भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट 16 नंवबर से कोलकाता में खेला जायेगा।


Tuesday, November 07, 2017

तिरुवनंतपुरम में आज दिखेगी जबरदस्त टक्कर


भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का तीसरा और निर्णायक मैच आज केरल के तिरुवनंतपुरम में शाम सात बजे से खेला जाएगा। मैच रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है क्योंकी दोनों ही टीमें सीरीज में 1-1 से बराबरी पर हैं और आज दोनों ही टीमें सीरीज को जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी। बता दें कि पहले मैच में भारत ने न्यूज़ीलैंड को 53 रनों से हराया था जबकि अगले ही मैच में न्यूजीलैंड ने जबरदस्त प्रहार करते हुए मैच को 40 रनों से अपने नाम करके सीरीज में बराबरी की थी। दूसरे मैच में भारतीय गेंदबाज कोलिन मुनरो (नाबाद शतक) के आगे बेबस नज़र आ रहे थे जबकि भारत के दोनों ओपनर रोहित और धवन बोल्ट के पहले ही ओवर में आउट होकर भारत की हार का कारण बने थे। आज के मैच की बात करें तो अगर भारत सीरीज जीतना चाहता है तो उसे कुछ अलग करने की जरूरत है। हालांकि विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम निरंतर अच्छा खेल दिखा रही है और उसका सीरीज जीतना कोई कठिन कार्य नही लग रहा लेकिन मौजूदा न्यूज़ीलैंड की टीम ने भारत को वनडे और टी20 सीरीज में कड़ी टक्कर दी है और आज के मैच में भी उससे सावधान रहने की जरूरत है। भारत के लिए पहले मैच में श्रेयस अय्यर ने जबकि दूसरे मैच में मोहम्मद सिराज ने अपना मैच खेला। श्रेयस अय्यर ने दूसरे मैच में कुछ अच्छे शॉट जरूर खेले लेकिन मोहम्मद सिराज ( 4 ओवर 53 रन 1 विकेट) काफी महंगे साबित हुए थे। देखना होगा की कोहली उन्हें आज खिलाते हैं या नहीं उधर हार्दिक पांड्या की खराब फॉर्म टीम की चिंता बढ़ा रही है जबकि पूर्व कप्तान धोनी का बल्लेबाजी क्रम अभी तक सहज नही दिख रहा है। पिछले मैच में उन्होंने आक्रामक 49 रन बनाये थे। किक्रेट पंडित धोनी को उपर खिलाने की बात बहुत दिनों से कर रहें हैं लेकिन उनके क्रम अभी कोइ फेरबदल होती नही दिख रही है। 

Saturday, November 04, 2017

राजकोट में गरजे किवी, की सीरीज 1-1 से बराबर



राजकोट में हुये दूसरे टी20 मैच में न्यूज़ीलैंड ने भारत को 40 रनों से हराकर तीन मैच की सीरीज को 1-1 से बराबर कर लिया है। 197 रनों के लछ्य का पीछा करते हुये भारत की टीम कुल 156 रन ही बना सकी। पारी की शूरूआत करने उतरे रोहित (5) और धवन (1) वुरी तरह फेल रहे। हालांकी युवा अय़्य़र (23) ने कुछ अच्छे शाट जरूर दिखाय़े लेकिन वह अपनी पारी को लंबा नही ले जा सके। कोहली (65) ने मैच में वापस आने की कोशिश की लेकिन उनके जाते ही भारत की हार पक्की हो गयी थी। अंत में धोनी भी अपना 50 रन बनाने से भी चूक गये। उनहोंने (49) रन की पारी खेली। न्यूज़ीलैंड के लिये वोल्ट ने 4 विकेट लिये। इससे पहले न्यूज़ीलैंड के कप्तान विलियमसन ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करते हुय़े न्यूज़ीलैंड ने निर्धरित 20 ओवरों में अपने बल्लेबाजों के दम पर 2 विकेट के नुकसान पर 196 रनों का विशाल स्कोर खडा कर दिया। सलामी बल्लेबाज मुनरो ने भारतीय गेंदबाजो की खब़र लेते हुये 58 गेंदो में नाबाद 109 रनों की पारी खेली। उनके अलावा दूसरे सलामी बल्लेबाज गुप्टिल (45) ने कप्तान के इस फैसले को सही साबित करते हुए पहले विकेट के लिये महज्र 11 ओवरों में 105 रन की साझेदारी पूरी की। हालांकि गुपटिल अपना 50 रन पूरा करने से पहले आउट हो गये लेकिन मुनरो ने अपना शतक महज 54गेंदों में पूरा करके भारतीय गेंदबाजी की दम निकाल ली। कप्तान ने 18 रन जवकि टाम ब्रूस ने 18 रन का योगदान अपनी टीम को दिया। भारत के लिये पहला मैच खेल रहे सिराज और चहल ने 1-1 विकेट अपने नाम किया। मैच में शतक लगाने वाले मुनरो को मैन आफ दा मैच मिला। बता दें कि सीरीज का अंतिम, तीसरा और निणार्यक मैच 7 नवंबर को तिरूवनंवतपुरम में खेला जायेगा। 

राजकोट में दूसरा टी20 आज, भारत की सीरीज जीत पर नजऱ



भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैंचो की टी20 सीरीज का दूसरा टी20 आज राजकोट में शाम सात बजे से खेला जायेगा। दिल्ली में हुआ पहला मैच जीतकर भारत सीरीज में 1-0 की बढत बना चुका है और अब यहां राजकोट में जीतकर सीरीज को अपने नाम करने में कोइ कसर नहीं रखना चाहेगा जबकि न्यूजीलैंड भी राजकोट को जीतकर सीरीज को अंतिम मैच तक ले जाने का भरसक प्रयास करेगा। दिल्ली में जब पहला मैच शुरू हुआ था तब न्यूजीलैंड को सीरीज जीतने का मजबूत दावेदार माना जा रहा था इसके दो वजह रहीं, पहली न्यूजीलैंड का टी20 मैचों भारत पर शानदार रिकार्ड और दूसरी वजह थी बीती एकदिवसीय सीरीज में न्यूजीलैंड का प्रदर्शन। गौरतलब है कि बीती सीरीज के पहले मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को हराया और अखिरी मैच में न्यूजीलैंड ने जिस तरह का प्रदर्शन किया था उससे भारत का पूरा टीम मैनेजमेंट सदमें में आ ही गया था लेकिन भारत ने मैच को जीतकर राहत की सांस तो ले ली थी पर कोहली एंड कम्पनी को ये जरूर सिखा दिया था कि हमेशा सामने बाली टीम को हल्के में लेना मूर्खता ही होगी। फिलहाल़ टी20 सीरीज का पहला मैच जीतकर भारत के हौसले बुलंद भले ही हों पर न्यूजीलैंड को हल्के में लेने की गलती बिल्कुल भी नही करना चाहेगा।   
राजकोट में टी20 रिकार्ड की बात करें तो यहां केबल एक ही मैच खेला गया है जिसमें भारत ने आस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया था। अब देखना दिलचस्प रहेगा कि इस मैदान पर और सीरीज के दूसरे मैच में भारत का प्रदर्शन कैसा रहता है।