Pages

Sunday, December 03, 2017

पृथ्वी शॉ होंगे युवा टीम के कप्तान


अगले वर्ष जनबरी में होने वाले अंडर 19 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा हो चुकी है। अखिल भारतीय जूनियर चयन समिति ने आज विश्व कप में हिस्सा लेने वाली टीम का ऐलान किया। जिसमें मुंबई के बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया है। वंही शुभम गिल को उपकप्तान बनाया गया है। 15 सदस्यी टीम के अलावा ओम भोंसले, राहुल चहर, निनाद राठवा, उर्विल पटेल और आदित्य ठाकरे को स्टैंडबाई के तौर पर टीम में शामिल किया गया है।
बता दें कि न्यूजीलैंड में वर्ल्ड कप  का आयोजन 13 जनवरी से तीन फरवरी तक होना है। भारत ने तीन बार यह खिताब जीता है। भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया ने भी तीन बार यह खिताब जीता है। बांग्लादेश में आयोजित टूर्नामेंट के बीते संस्करण में भारत को फाइनल में वेस्टइंडीज के हाथों हार मिली थी।
भारतीय टीम :
पृथ्वी शॉ (कप्तान), शुभम गिल (उपकप्तान), मनोज कार्ला, हिमांशु राना, अभिषेक शर्मा, रियान पराग, आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), हर्विक देसाई (विकेटकीपर), शिवम मावी, कमलेश नागाकोट्टी, इशान पोरेल, अर्शदीप सिंह, अनुकूल रॉय, शिवा सिंह और पंकज यादव

शान मार्श का नाबाद शतक, आस्ट्रेलिया हुआ मैच में हाबी


आस्ट्रेलिया के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज शॉन मार्श ने मुश्किल परिस्थितियों में शतक लगाकर टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पंहुचा दिया है। जिसके जबाब में इंग्लैंड नें दिन का खेल समाप्त होने तक 1 विकेट के नुकसान पर 29 रन बना लिये हैं। दूसरे एशेज टेस्ट मैच का दूसरा दिन आस्ट्रेलिया के ही नाम रहा।
आज टेस्ट के दूसरे मार्श ने नाबाद 126 रन बनाये जो उनके टेस्ट करियर का पांचवां शतक है। उन्होंने विकेटकीपर बल्लेबाज टिम पेन (57) के साथ छठे विकेट के लिये 85 और नौवें नंबर के बल्लेबाज पैट कमिन्स (44) के साथ आठवें विकेट के लिये 99 रन की साझेदारी की। ऑस्ट्रेलिया ने इस दिन रात्रि मैच में अपनी पहली पारी आठ विकेट पर 442 रन बनाकर घोषित की। इसके जवाब में इंग्लैंड की शुरूआत अच्छी नहीं रही और बारिश के कारण जब दिन का खेल समाप्त घोषित किया गया तब उसने एक विकेट पर 29 रन बना लिये थे। मिशेल स्टार्क ने मार्क स्टोनमैन (18) को एलबीडब्लू आउट करके ऑस्ट्रेलिया को यह सफलता दिलायी। स्टोनमैन ने रेफरल भी लिया लेकिन इससे भी मैदानी अंपायर का फैसला नहीं बदला। स्टंपस तक एलिस्टेयर कुक 11 रन पर खेल रहे थे जबकि जेम्स विन्स को अभी अपना खाता खोलना है। इंग्लैंड अभी ऑस्ट्रेलिया से 413 रन पीछे है और 3 दिन का खेल शेष है।

आ गया मैच मुट्ठी में


दिल्ली के फ़िरोजशाह कोटला मैदान पर चल रहे सीरीज के तीसरे और अंतिम टेस्ट में भारत ने श्री लंका पर शिकंजा कस लिया है। भारत ने अपनी पहली पारी में विराट कोहली (243) और मुरली विजय (155) के शानदार शतकों की बदौलत 536 रन बनाए। जबाब में श्री लंका ने दिन का खेल समाप्त होने तक 3 विकेट के नुकसान पर 131 रन बना लिये हैं।

इससे पहले भारत ने अपनी पहली पारी 536 के स्कोर पर घोषित कर दी। आज सुबह भारत ने कल के स्कोर (371/4) से आगे खेलना शुरू किया। कल के नाबाद बल्लेबाज कप्तान कोहली (156) ने आज सुबह टेस्ट क्रिकेट में लगातार दूसरा दोहरा शतक पूरा किया। विराट का यह 6वां दोहरा शतक है जबकि इस साल तीसरा दोहरा शतक है। इस दोहरे शतक के विराट कोहली भारत की तरफ से टेस्ट में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग के बराबर आगये हैं। विराट ने 287 गेंदों का सामना किया और 25 चौकों की मदद से 243 रन बनाए। विराट के अलावा मुरली विजय ने भी 155 रन बनाए। कल 6 रन बनाने वाले रोहित शर्मा ने आज अपना अर्धशतक पूरा किया और 65 रन पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। कोहली ने आउट होने के कुछ देर बाद ही पारी की घोषणा कर दी। पहली पारी में भारत ने सिर्फ 7 विकेट ही गंवाये। श्री लंका के लिए सनादकन ने 4 विकेट व गमजे ने 2 विकेट हासिल किए।

कोहली का डबल धमाल

श्रीलंका के खिलाफ दिल्ली में चल रहे सीरीज के आखिरी टेस्ट में भारतीय कप्तान विराट कोहली नें शानदार बल्लेबाजी करते हुये टेस्ट करियर का 6वां दोहरा शतक लगा दिया है। ऐसा कर के वे सचिन और सहवाग के बराबर खड़े हो गये हैं। बता दें कि टेस्ट में सचिन और सहवाग ने भी 6-6 दोहरे शतक लगाये हैं। विरट कोहली ने कल टेस्ट के पहले दिन नाबाद 156 रन बनाये थे। आज विराट नें 238 गेंदो पर 200 रन पूरे किये। विराट कोहली अभी 266 गेंदो पर 23 चौके लगाकर 225 रन पर खेल रहे हैं। बता दें कि विराट कोहली ने इस सीरीज में लगातार तीसरा शतक जमाया है, साथ ही आज उन्होनें लगातार दूसरा दोहरा शतक भी पूरा कर लिया है। विराट कोहली का यह 6वां दोहरा शतक है जबकि इस साल उनका तीसरा दोहरा शतक है। टेस्ट में सबसे ज्यादा दोहरे शतक डॉन ब्रैडमैन (12) के नाम हैं। वंही भारत की तरफ से विराट कोहली टेस्ट में सचिन और सहवाग के साथ संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा 6-6 दोहरे शतक लगाने बाले बल्लेबाज बन गये हैं। फिल़हाल लंच तक भारत ने 5 विकेट के नुकसान पर 500 रन बना लिये हैं।

Saturday, December 02, 2017

एशेजः मिला-जुला रहा दूसरे टेस्ट का पहला दिन


एडीलेड ओवल में आज से शुरू हुये दूसरे एशेज टेस्ट का पहला दिन दोनों टीमों के लिये मिला-जुला सा रहा। आज 81 ओवरों का खेल हो सका जिसमें आस्ट्रेलिया ने 4 विकेट खोकर 209 रन बना लिये हैं। पीटर हैंडसकांब 36 और मार्श 20 रन बनाकर नाबाद हैं।

5 टेस्ट मैचों की एशेज सीरीज का दूसरा मैच आज सुबह एडीलेड ओवल में शुरू हुआ। मैच से पहले बारिश का अनुमान था। बारिश के कारण खेल रुका भी था लेकिन मौसम जल्दी ही ठीक हो गया और ज्यादा खेल ख़राब नही हुआ। इस खराब हुए मौसम का फायदा उठाने के लिये इंग्लैंड के कप्तान जो रूट नें टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। लेकिन आज फेंके गये ओवरों में इंग्लैड को कोर्इ खास सफलता हाथ नही लगी। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज पिच की नमी का फायदा नही उठा सके। ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज कैमरन बेनक्राफ्ट (10) और वार्नर (47) ने पहले विकेट के लिये 33 रन जोड़े। इसी बीच बारिश ने ख़लल डाल दिया और मैच को थोड़ी देर रोकना पड़ा। बारिश के बाद खेल शुरू हुआ तो जल्दबाजी में बेनक्राफ्ट रनआउट हो लिए। बेंक्राफ्ट के रनआउट होने के बाद उस्मान ख्वाबजा (53) ने तीसरे विकेट के लिये वार्नर के साथ 53 रनों की साझेदारी निभायी। आस्ट्रेलिया के बल्लेबाज अच्छी शुरूआत को आगे तक नही ले जा सके। कप्तान स्मिथ (43) भी अपनी पारी को लंबा नही खींच सके। दिन का खेल समाप्त होने तक आस्ट्रेलिया ने 4 विकेट खोकर 209 रन बना लिये हैं। पीटर हैंडसकांब 36 और मार्श 20 रन बनाकर नाबाद हैं। इंग्लैड के लिये एंडरसन, वोक्स और क्रेग ओवरटन नें 1-1 विकेट अपने नाम किये। बता दें कि सीरीज का पहला टेस्ट ब्रिसबेन में हुआ था। जिसे आस्ट्रेलिया ने 10 विकेट से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी।

कोहली-विजय ने बजायी लंका की मुरली


पिछले मैच में शतक लगाकर टीम में जगह बचाने बाले मुरली विजय नें दिल्ली टेस्ट में भी दमदार खेल दिखाते हुये अपने टेस्ट करियर में एक और शतक लगा दिया है जबकि कप्तान कोहली भी अपना शतक पूरा करके लगातार दूसरे दोहरे शतक की ओर बढ़ रहे है। दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने 4 विकेट के नुकसान पर 371 रन बना लिये हैं। रोहित 6 और कोहली 156 रन बनाकर नाबाद हैं।
जीत के रथ पर सवार टीम इंडिया लगातार 9वीं सीरीज जीत के इरादे से श्रीलंका के खिलाफ तीसरे और अंतिम टेस्ट में दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेल रही है। आज पहले दिन भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कोटला की पिच बल्लेबाजी के लिये वेहतर मानी जा रही थी। लिहाजा कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। बल्लेबाजी को उतरे शिखर धवन और मुरली विजय ने पहले विकेट के 42 रन जोडे। आज टेस्ट टीम में शिखर धवन की वापसी हुई थी लेकिन वे कुछ खास नही कर सके। मुरली विजय ने पिछले मैच में मिले मौके का भरपूर फायदा उठाया था, जिस कारण इस मैच में उन्हे लोकेश राहुल पर तरजीह दी गयी। आज मुरली विजय ने 267 गेंदो पर 155 रन बनाये और कोहली के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिये 283 की साझेदारी निभायी। धवन और पुजारा ने 23-23 रन बनाये। खेल समाप्त होने तक कोहली 156 और रोहित 6 रन पर नाबाद रहे।  
बता दें कि सीरीज में भारतीय टीम 1-0 की बढ़त बनाए हुए है, भारत और श्रीलंका के बीच मौजूदा टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट कोलकाता में खेला गया था जोकि बारिश के कारण धुल गया था। वहीं नागपुर में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने श्रीलंका को पारी और 239 रनों से शिकस्त दी थी।

इस टेस्ट के मायने-
भारतीय टीम ने कोहली की अगुवाई में पिछली 8 टेस्ट सीरीज में जीत दर्ज की है। गौरतलब है कि भारत सीरीज में 1-0 से आगे है लिहाजा दिल्ली में खेले जाने वाला अंतिम टेस्ट ड्रॉ भी होता है तो भारत लगातार 9 टेस्ट सीरीज जीतने के ऑस्ट्रेलिया के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर लेगा। वंही अगर ये मैच भारत जीत जाता है तो विराट कोहली भारत के दूसरे सबसे सफल कप्तान के रूप में सौरव गांगुली की बराबरी कर लेंगे। गांगुली की अगुवाई में भारत ने 49 मैचों में 21 जीत दर्ज की जबकि कोहली की अगुवाई में भारत अब तक 31 मैचों में 20 जीत दर्ज कर चुका है। टेस्ट के मौजूदा सबसे सफ़ल भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह घोनी हैं। धोनी नें 60 मैचों में 27 में जीत दर्ज की है।

न्यूजीलैंड नें बनायी बड़ी बढ़त


वेलिंग्टन में चल रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन मेजबान न्यूजीलैंड नें वेस्टइंडीज पर शिकंजा कस लिया है। वेस्टइंडीज द्रारा पहली पारी में बनाये गये 134 रनों के जबाब में न्यूजीलैंड नें आज दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 9 विकेट के नुकसान पर 447 रन बना लिये हैं, और उसकी कुल बढ़त 313 रनों की हो चुकी है। न्यूजीलैंड के लिये कोलिन डि ग्रैंडहोम ने शानदार 105 रनों की पारी खेली। उनके अलावा रॉस टेलर नें भी 93 रन बनायें हालांकि वे अपने शतक से चूक गये। हेनरी निकोलस (67) नें भी हाफ़ सेचुरी लगायी जबकि टॉम ब्रलंडैल 57 रन बनाकर अभी भी खेल रहे हैं। वेस्टइंडीज के लिये रोची ने 3 विकेट झटके।

इससे पहले मेजबान न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर वेस्टइंडीज को बल्लेबाजी का न्यौता दिया। न्यूजीलैंड के गेंदबाज नील वैगनर नें 7 विकेट लेकर वेस्टइंडीज को मात्र 134 रनों पर समेट दिया। कीरन पोवैल ने सर्वाघिक 42 रन बनाये। बता दें कि वेस्टइंडीज की टीम 2 टेस्ट, 3 वनडे, और 3 टी20 मैच खेलने न्यूजीलैंड दौरे पर गयी है।