Pages

Monday, November 13, 2017

नेपाल से हारा भारत, राहुल द्रविड ने दी नेपालियों को बधार्इ


मलेशिया में चल रहे अंडर-19 एशिया कप में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। जिसमें नेपाल ने अपने कप्तान दीपेंद्र सिंह के ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत भारत को 19 रन से हराया दिया है। इस दौरान भारत के पूर्व कप्तान व भारतीय u19 टीम के कोच राहुल द्राविड ने नेपाल की टीम को बधार्इ दी है। वे हमेशा अपनी शालीनता के लिए जाने जाते रहे हैं। अब संन्यास लेने के बाद भी वो उसी शालीनता और सादगी का परिचय दे रहे हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण तब देखने को मिला, जब भारतीय अंडर-19 टीम को पहली बार हराने वाली नेपाल टीम को उन्होंने खुद जाकर बधाई दी। राहुल द्रविड़ इस समय भारतीय अंडर-19 टीम के कोच हैं और रविवार को मलेशिया में हुए एशिया कप के एक मुकाबले में नेपाल की टीम ने भारत को हरा  दिया। इसके बाद राहुल द्रविड़ नेपाल टीम के पास गए और उन्हें मुबारकबाद ही। नेपाल ने किसी भी स्तर पर पहली बार भारतीय टीम को हराया है, जिससे इस जीत का महत्व और भी बढ़ जाता है।
बता दें कि अंडर 19 एशिया कप के एक मुकाबले में नेपाल ने भारत को 19 रनों से हरा दिया है। नेपाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान दीपेंद्र के 88 रन की बदौलत निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट पर 185 रन बनाए जबकि जितेंद्र सिंह ठाकुरी ने 33 रनों का योगदान दिया दीपेंद्र ने इसके बाद गेंदबाजी में भी कमाल करते हुए 39 रन देकर चार विकेट चटकाए जिससे भारतीय टीम 48.1 ओवर में 166 रन पर ढेर हो गईभारत की ओर से सबसे सफल गेंदबाज आदित्य ठाकरे और अभिषेक शर्मा रहे इन दोनों गेंदबाजों को दो-दो विकेट मिला जबकि विवेकानंद तिवारी, मनदीप सिंह, शिवा सिंह और आर्थव ताइडे को एक-एक विकेट मिला

Friday, November 10, 2017

कल से होगा दो दिनी अभ्यास मैच, यह होगी बोर्ड एकादश की टीम


भारत दौरे पर तीन टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलने आयी श्रीलंका की टीम कल से दो दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी। 11-12 नवम्बर को कोलकाता के जाधवपुर यूनिवर्सिटी कैंपस ग्राउंड में होने वाले इस दो दिवसीय अभ्यास मैच के लिए बोर्ड अध्यक्ष एकादश की घोषणा कर दी गई है। बतादें कि मौजूदा रणजी सीजन में अच्छा खेल दिखाने वाले सभी खिलाडियों को बोर्ड अध्यक्ष एकादश की टीम में रखा गया है। नमन ओझा की गैरमौजूदगी में संजू सैमसन को टीम की कप्तानी सौंपी गई है जबकि पूर्व भारतीय स्पिनर नरेंद्र हिरवानी को टीम का कोच बनाया गया है। केरल के संजू सैमसन के अलावा इस टीम में पंजाब के अभिषेक गुप्ता, अनमोलप्रीत सिंह और जीवनजोत सिंह, मध्य प्रदेश के आवेश खान, केरल के जलज सक्सेना, संदीप वारियर और रोहन प्रेम, हैदराबाद के तन्मय अग्रवाल, रवि किरण, बी संदीप और आकाश भंडारी को शामिल किया गया है। भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट 16 नंवबर से कोलकाता में खेला जायेगा।


Tuesday, November 07, 2017

तिरुवनंतपुरम में आज दिखेगी जबरदस्त टक्कर


भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का तीसरा और निर्णायक मैच आज केरल के तिरुवनंतपुरम में शाम सात बजे से खेला जाएगा। मैच रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है क्योंकी दोनों ही टीमें सीरीज में 1-1 से बराबरी पर हैं और आज दोनों ही टीमें सीरीज को जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी। बता दें कि पहले मैच में भारत ने न्यूज़ीलैंड को 53 रनों से हराया था जबकि अगले ही मैच में न्यूजीलैंड ने जबरदस्त प्रहार करते हुए मैच को 40 रनों से अपने नाम करके सीरीज में बराबरी की थी। दूसरे मैच में भारतीय गेंदबाज कोलिन मुनरो (नाबाद शतक) के आगे बेबस नज़र आ रहे थे जबकि भारत के दोनों ओपनर रोहित और धवन बोल्ट के पहले ही ओवर में आउट होकर भारत की हार का कारण बने थे। आज के मैच की बात करें तो अगर भारत सीरीज जीतना चाहता है तो उसे कुछ अलग करने की जरूरत है। हालांकि विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम निरंतर अच्छा खेल दिखा रही है और उसका सीरीज जीतना कोई कठिन कार्य नही लग रहा लेकिन मौजूदा न्यूज़ीलैंड की टीम ने भारत को वनडे और टी20 सीरीज में कड़ी टक्कर दी है और आज के मैच में भी उससे सावधान रहने की जरूरत है। भारत के लिए पहले मैच में श्रेयस अय्यर ने जबकि दूसरे मैच में मोहम्मद सिराज ने अपना मैच खेला। श्रेयस अय्यर ने दूसरे मैच में कुछ अच्छे शॉट जरूर खेले लेकिन मोहम्मद सिराज ( 4 ओवर 53 रन 1 विकेट) काफी महंगे साबित हुए थे। देखना होगा की कोहली उन्हें आज खिलाते हैं या नहीं उधर हार्दिक पांड्या की खराब फॉर्म टीम की चिंता बढ़ा रही है जबकि पूर्व कप्तान धोनी का बल्लेबाजी क्रम अभी तक सहज नही दिख रहा है। पिछले मैच में उन्होंने आक्रामक 49 रन बनाये थे। किक्रेट पंडित धोनी को उपर खिलाने की बात बहुत दिनों से कर रहें हैं लेकिन उनके क्रम अभी कोइ फेरबदल होती नही दिख रही है। 

Saturday, November 04, 2017

राजकोट में गरजे किवी, की सीरीज 1-1 से बराबर



राजकोट में हुये दूसरे टी20 मैच में न्यूज़ीलैंड ने भारत को 40 रनों से हराकर तीन मैच की सीरीज को 1-1 से बराबर कर लिया है। 197 रनों के लछ्य का पीछा करते हुये भारत की टीम कुल 156 रन ही बना सकी। पारी की शूरूआत करने उतरे रोहित (5) और धवन (1) वुरी तरह फेल रहे। हालांकी युवा अय़्य़र (23) ने कुछ अच्छे शाट जरूर दिखाय़े लेकिन वह अपनी पारी को लंबा नही ले जा सके। कोहली (65) ने मैच में वापस आने की कोशिश की लेकिन उनके जाते ही भारत की हार पक्की हो गयी थी। अंत में धोनी भी अपना 50 रन बनाने से भी चूक गये। उनहोंने (49) रन की पारी खेली। न्यूज़ीलैंड के लिये वोल्ट ने 4 विकेट लिये। इससे पहले न्यूज़ीलैंड के कप्तान विलियमसन ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करते हुय़े न्यूज़ीलैंड ने निर्धरित 20 ओवरों में अपने बल्लेबाजों के दम पर 2 विकेट के नुकसान पर 196 रनों का विशाल स्कोर खडा कर दिया। सलामी बल्लेबाज मुनरो ने भारतीय गेंदबाजो की खब़र लेते हुये 58 गेंदो में नाबाद 109 रनों की पारी खेली। उनके अलावा दूसरे सलामी बल्लेबाज गुप्टिल (45) ने कप्तान के इस फैसले को सही साबित करते हुए पहले विकेट के लिये महज्र 11 ओवरों में 105 रन की साझेदारी पूरी की। हालांकि गुपटिल अपना 50 रन पूरा करने से पहले आउट हो गये लेकिन मुनरो ने अपना शतक महज 54गेंदों में पूरा करके भारतीय गेंदबाजी की दम निकाल ली। कप्तान ने 18 रन जवकि टाम ब्रूस ने 18 रन का योगदान अपनी टीम को दिया। भारत के लिये पहला मैच खेल रहे सिराज और चहल ने 1-1 विकेट अपने नाम किया। मैच में शतक लगाने वाले मुनरो को मैन आफ दा मैच मिला। बता दें कि सीरीज का अंतिम, तीसरा और निणार्यक मैच 7 नवंबर को तिरूवनंवतपुरम में खेला जायेगा। 

राजकोट में दूसरा टी20 आज, भारत की सीरीज जीत पर नजऱ



भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैंचो की टी20 सीरीज का दूसरा टी20 आज राजकोट में शाम सात बजे से खेला जायेगा। दिल्ली में हुआ पहला मैच जीतकर भारत सीरीज में 1-0 की बढत बना चुका है और अब यहां राजकोट में जीतकर सीरीज को अपने नाम करने में कोइ कसर नहीं रखना चाहेगा जबकि न्यूजीलैंड भी राजकोट को जीतकर सीरीज को अंतिम मैच तक ले जाने का भरसक प्रयास करेगा। दिल्ली में जब पहला मैच शुरू हुआ था तब न्यूजीलैंड को सीरीज जीतने का मजबूत दावेदार माना जा रहा था इसके दो वजह रहीं, पहली न्यूजीलैंड का टी20 मैचों भारत पर शानदार रिकार्ड और दूसरी वजह थी बीती एकदिवसीय सीरीज में न्यूजीलैंड का प्रदर्शन। गौरतलब है कि बीती सीरीज के पहले मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को हराया और अखिरी मैच में न्यूजीलैंड ने जिस तरह का प्रदर्शन किया था उससे भारत का पूरा टीम मैनेजमेंट सदमें में आ ही गया था लेकिन भारत ने मैच को जीतकर राहत की सांस तो ले ली थी पर कोहली एंड कम्पनी को ये जरूर सिखा दिया था कि हमेशा सामने बाली टीम को हल्के में लेना मूर्खता ही होगी। फिलहाल़ टी20 सीरीज का पहला मैच जीतकर भारत के हौसले बुलंद भले ही हों पर न्यूजीलैंड को हल्के में लेने की गलती बिल्कुल भी नही करना चाहेगा।   
राजकोट में टी20 रिकार्ड की बात करें तो यहां केबल एक ही मैच खेला गया है जिसमें भारत ने आस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया था। अब देखना दिलचस्प रहेगा कि इस मैदान पर और सीरीज के दूसरे मैच में भारत का प्रदर्शन कैसा रहता है।

83 साल का हुआ रणजी टूर्नामेंट


इन दिनों रणजी ट्रॉफी का 84वां सीजन जारी है। रणजी ट्रॉफी के इतिहास की बात करें, तो इसकी शुरुआत आज ही दिन (4 नवंबर को) 83 साल पहले 1934 में हुई थी। इस मैच की खास बात यह रही थी कि रणजी का वह पहला मैच आज ही के दिन शुरू होकर आज ही दिन खत्म भी हो गया था। यानी तब तीन दिन के इस रणजी मुकाबले का फैसला एक ही दिन में हो गया था।
4 नवंबर 1934 को महान केएस रणजीत सिंहजी के नाम पर रणजी ट्रॉफी की शुरुआत हुई थी और उस दिन पहला मैच चेन्नई (तत्कालीन मद्रास) के एमए चिदंबरम स्टेडियम में मद्रास और मैसूर के बीच शुरू हुआ था। मैसूर की पहली पारी 27.2 ओवरों में महज 48 रनों पर सिमट गई. जबकि मद्रास की टीम भी अपनी पहली पारी में बड़ा स्कोर नहीं बना पाई और 43 ओवरों में 130 रन पर ऑल आउट हो गई. यानी मद्रास को 82 रनों की बढ़त मिल गई। इसके बाद दूसरी पारी में मैसूर की टीम 30.3 ओवर में 59 रन पर ढेर हो गई. और मद्रास ने एक ही दिन में पारी ओर 23 रनों से वह मुकाबला जीत लिया।
रणजी के रिकार्ड की बात करें तो इस टूर्नामेंट को सबसे ज्यादा बार जीतने का रिकार्ड मुम्बर्इ (41) के नाम है। इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन वसीम जाफर (10143) और सबसे ज्यादा विकेट राजेनद्र गोयल (645) के नाम दर्ज हैं।
पिछले साल गुजरात पहली बार रणजी का चैंपियन बना था।

Friday, November 03, 2017

टेस्ट क्रिकेट में आज ही के दिन उतरा था नजफगढ़ का नबाब


1999 में वनडे करियर की धमाकेदार शुरुआत कर चुके भारत के पूर्व सलामी विस्फोटक बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग ने सन 2001 में आज ही के दिन यानी 3 नवंबर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलकर टेस्ट क्रिकेट में अपने करियर की शुरुआत की थी। अपने पहले ही मैच में सहवाग ने 6वें नम्बर पे खेलते हुए सचिन के साथ 220 रनों की साझेदारी करते हुए शानदार 105 रन बनाए। हालांकि भारत यह मैच 9 विकेट से हार गया था लेकिन सहवाग ने वनडे में मिली शानदार कामयाबी को टेस्ट में भी दोहराने के अपने इरादे स्पष्ट कर दिए थे।
विरोधी गेंदबाजों में डर पैदा करने वाले सहवाग के जीवन का अहम लम्हा 2004 में आया, जब उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान में 309 रनों की पारी खेली और टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में तिहरा शतक जड़ने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बनने के साथ ही 'मुल्तान के सुल्तान' का उपनाम भी पाया।
इसके चार साल बाद ही सहवाग ने चेन्नई में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 319 रनों की पारी खेली इस पारी में सहवाग ने महज 278 गेंदों में तिहरा शतक जड़ डाला, जो टेस्ट क्रिकेट के इतिहास का सबसे तेज तिहरा शतक है। सहवाग टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में दो तिहरे शतक जड़ने वाले महज चार बल्लेबाजों में सहवाग भी एक हैं। वो दिन कौन भूल सकता है जब सहवाग मात्र 6 रन से तिहरे शतक से चूक गए थे। पाकिस्तान के खिलाफ राहुल द्रविड़ के साथ 410 रनों की ओपेनिंग साझेदारी करते हुए सहवाग ने 294 रन बनाए थे। अगर सहवाग 6 रन और बना लेते तो आज टेस्ट मैचों में 3 तिहरे शतक लगाने वाले एक मात्र बल्लेबाज होते।
सहवाग के टेस्ट आंकड़े- अपने 12 साल के टेस्ट करियर के दौरान छह दोहरे शतक जड़ने वाले सहवाग ने सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण जैसे दिग्गज बल्लेबाजों के बीच सॉलिड इंडियन ओपनर के रूप में पूरे विश्व में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। सहवाग ने 104 टेस्ट मैचों की कुल 180 पारियों में 6 बार नाबाद रहते हुए 49.34 की औसत से कुल 8586 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 23 शतक, 6 दोहरे शतक और 32अर्धशतक लगाए। गेंदबाजी में भी सहवाग ने हाथ दिखाते हुए 40 विकेट अपने नाम दर्ज किए। सहवाग ने 104 टेस्ट में 49.34 की औसत से 8586 रन बनाए. जिनमें उनके 23 शतक और 32 अर्धशतक शामिल हैं।